देवघर, अप्रैल 1 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। अवैध बालू उठाव की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। उसी दौरान दुनुवाडीह अजय नदी घाट से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। इसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है। बताते चलें कि अजय नदी के तलझारी घाट पर सरकार द्वारा पंचायत स्तरीय ग्रेड वन घाट संचालित है जहां मात्र सौ रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से शुक्ल बालू उठाव निर्धारित किया गया है। बावजूद अंचल क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से अवैध बालू का उठाव बदस्तूर जारी है। पुलिस कार्रवाई करते हुए एक-दो ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद बालू माफिया पुलिस की आंखों मे धूल झोंककर अवैध बालू का कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.