देवघर, फरवरी 4 -- सारठ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से कबूतरों के मर जाने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। किसान सोहित महतो, अजीत यादव आदि ने बताया कि एक महीने से अज्ञात बीमारी के कारण उनके घर में दर्जनों कबूतर मर रहे हैं। शुरुआत में इसे सामान्य बात समझकर अनेदखा कर दिया, परंतु धीरे-धीरे दर्जनों कबूतर अज्ञात बीमारी की चपेट आकर मरने लगे तब चिंता होने लगी। किसानों ने जानकारी दी कि बीमार होने वाले कबूतर अचानक खाना-पीना छोड़ देता है व सिर घुमाने लगता है। कबूतर सफेद मल त्याग करना शुरू कर देता है और तत्काल मौत हो जाती है। किसान जब तक कोई उपचार करता तब तक कई कबूतर मर जाते हैं। किसान सोहित महतो अपने बीमार कबूतर लेकर टीवीओ डॉ. प्रमोद चौरसिया के पास पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने बीमारी के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक उपचार बताया। कहा कि इं...