देवघर, मई 1 -- देवघर। साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल से साइबर ठगी में संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार आरोपियों को रंगे हाथ मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फर्जी तरीके से खुद को फोनपे कस्टमर केयर अधिकारी बताकर आम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम के आरोप में दो युवक को भेजा गया जेलपुलिस की कार्रवाई साइबर थाना में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 29 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10 बजे वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा होकर ठगी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सनहा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। इसके बा...