गंगापार, जून 23 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सिकंदरा के अंतर्गत सारंगपुर गांव में लगा ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया। इसके बाद से अब तक गांव के लोग बिना बिजली के परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बिना बिजली के रात की नींद और दिन का चैन उड़ा है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर ठीक करने के लिए विद्युत विभाग से शिकायत की है लेकिन आज तक बदला नहीं गया है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों में अब आक्रोश बढ़ रहा है। मामले में सबंधित एसडीओ कुछ भी बताने को तैयार ही नहीं हैं। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर फुंका, दस दिन से अंधेरे में बीत रही रात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...