जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में सारंडा में ही गिने चुने नक्सली बचे हैं। उनका भी माह भर में सफाया कर दिया जाएगा। नक्सली या तो सरेंडर करें या अंजाभ भुगतने को तैयार रहें। इस दौरान केंद्रीय बलों का सबसे बड़ा टार्गेट मिसिर बेसरा है। आइए जानते हैं डीजी दीपक कुमार ने और क्या-क्या बताया है।मिसिर बेसरा टीम का सर्च ऑपरेशन कुमार यहां बालिबा कैंप में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने यहां चल रहे नक्सल अभियान की समीक्षा की। यहां एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा टार्गेट मिसिर बेसरा को माना जा रहा ह...