सारंडा, मार्च 1 -- झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऐक्शन जारी है। सारंडा के मारंगपोंगा जंक्शन स्थित घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ रविवार सुबह चल रहे अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। सारंडा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सारंडा जंगल के जराइकेला और चिड़िया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह सर्च ऑपरेशन चल रहा था, तभी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है।एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा रांची इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घायल अधिकारी को जंगल से बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.