चाईबासा, मार्च 1 -- सारंडा के मारंगपोंगा जंक्शन स्थित घने जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विस्फोट में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। घटना सुबह सुबह 5 बजे की है। घटना के बाद से सुरक्षा बलों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घायल अधिकारी को जंगल से बाहर निकालने की प्रक्रिया चल रही है,जल्द ही उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी है।इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...