चाईबासा, अप्रैल 19 -- गुवा । सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की गोलियां और आईईडी ही नहीं, मच्छर भी जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। अभियान में शामिल असम निवासी एक जवान की मलेरिया से मौत हो गई। बीमार पड़ने पर उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया था, जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पहचान के. आनंद सिंह असम के रहने वाले थे और वर्तमान में सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। सूत्रों के अनुसार अभियान के दौरान जवान को तेज बुखार आया। यह भी पढ़ें- सारंडा से माहभर में बचे नक्सलियों का होगा सफाया, स्पेशल डीजी दीपक कुमार ने दिया अल्टीमेटम प्राथमिक जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया था। वहां इलाज के दौरान मल...