चाईबासा, जनवरी 24 -- चाईबासा । राज्य की पुलिस महानिदेशक तादाशा मिश्रा ने कहा है कि नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सारंडा क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है । बेहतर तालमेल और प्लानिग से यह सम्भव हुआ है । यह ऐतिहासिक है । लोग हिंसा के पथ को छोड़े और विकास से जुड़ें । वही आईजी साकेत सिंह ने बताया कि 17 नक्सली मारे गए हैं । सब की पहचान हो चुकी है । इस अभियान के दौरान पुलिस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है । भागदौड़ आदि में हल्की फुल्की चोटे आयी हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...