चाईबासा, मई 2 -- गुवा । सारंडा क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 12:15 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया।

मौसम का असर तेज बारिश के कारण कई घरों की छतों से पानी रिसकर अंदर घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। बारिश का सीधा असर मेघाहातुबुरु में लगने वाली प्रसिद्ध शनिचरा हाट पर पड़ा, जहां दुकानें नहीं लग सकीं और व्यापार प्रभावित हुआ।

खेल प्रतियोगिता में बाधा वहीं किरीबुरू मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता भी पूरी तरह बाधित हो गई। बाहरी क्षेत्रों से आए खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य मौसम की मार स...