चक्रधरपुर, मार्च 2 -- मनोहरपुर, आनंदपुर/गुवा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में रविवार सुबह आईईडी विस्फोट के बाद मिसिर बेसरा दस्ते से मुठभेड़ हो गयी। विस्फोट में कोबरा के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक और गोली लगने से हेड कांस्टेबल विक्रम यादव घायल हो गए। दोनों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। जवाबी कार्रवाई में कई नक्सलियों के भी घायल होने की खबर है। जराईकेला व चिरिया ओपी थाना क्षेत्र की सीमा पर हुई घटना के बाद जवानों ने जंगल की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। एसपी ने भी मुठभेड़ और आईईडी विस्फोट की पुष्टि की है। नक्सली ठिकाने पर पहुंचने से पहले आईईडी विस्फोट : खबर है कि सारंडा के छोटानागरा, जराईकेला और चिरिया ओपी के सीमावर्ती क्षेत्र मारंगापोंगा और टिमरा में 1 करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा ...