चाईबासा, जून 25 -- गुवा, संवाददाता। सारंडा के घने जंगल में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा मुक्त अभियान के तहत किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टाटिबा गांव के समीप जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर 2 से 3 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को नष्ट किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटिबा के आसपास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर संचालित अवैध भट्ठियों का पता लगाया, जहां प्लास...