चक्रधरपुर, मार्च 8 -- मनोहरपुर, संवाददाता पश्चिम सिंहभूम के सारंडा का बीहड़ शनिवार सुबह नौ बजे एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। सुरक्षाबलों और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा व मारंगापोंगा के बीच एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। इसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इस दौरान मिसिर बेसरा दस्ते संग भाग निकलने में सफल रहा।इधर, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अबतक किसी घायल नक्सली या फिर शव को बरामद नहीं किया गया है।बताया जाता है कि 22 जनवरी को सारंडा में 3.35 लाख के इनामी प्रतिराम माझी उर्फ अनल दा को मार गिराये जाने के बाद 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा और असीम मंडल के दस्ते सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं...