संभल, मई 29 -- विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत सारंगपुर में विकास कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद डीएम अंकित खण्डेलवाल ने ग्राम प्रधान रामवती के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिए हैं। मामले में 36,06,702 की गड़बड़ी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। ग्राम पंचायत सारंगपुर निवासी सोमपाल पुत्र खुशीराम समेत कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायत दर्ज कराई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। मामले की जांच जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपी गई थी। जबकि तकनीकी मूल्यांकन के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता को नामित क...