नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- काबा मदीना गाने वालीं सांसद सायोनी घोष समेत तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों, जो 'नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया' (NCPI) में शामिल हो गए थे, पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार (22 अक्तूबर) को साफ किया कि संबंधित सदस्यों का जवाब मिलने के बाद वह संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। स्पीकर बिरला ने कहा कि संबंधित सांसदों से जवाब मांगा गया है और जैसे ही उनके जवाब मिलेंगे, मामले में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, ''यह मामला उच्चतम न्यायालय में है... मेरी अदालत में भी है। निश्चित तौर पर दसवीं अनुसूची में एक प्रक्रिया है। जैसे ही उनका जवाब आ जाएगा, तुरंत कार्रवाई शुरू कर देंगे।'' लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि मामले में पारदर्शी तरीके ...