सायोनी घोष समेत 20 MP वाले बागी TMC गुट को BJP का पहला झटका, NDA के दो तिहाई दांव में फंस सकता है पेच
कोलकाता, अगस्त 27 -- सायोनी घोष, काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बंदोपाध्याय समेत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग हुए 20 सांसदों वाले गुट को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने करारा झटका दिया है। दरअसल, भाजपा ने इस गुट के साथ मिलकर कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इससे पहले इस बागी गुट और NCPI में शामिल हुए सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा था कि उनकी पार्टी NCPI कोलकाता नगर निगम का चुनाव BJP के साथ मिलकर लड़ेगी लेकिन उनके बयान से इतर भाजपा ने इससे साफ तौर पर मना कर दिया। सुदीप बंदोपाध्याय ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी NDA के हिस्से के तौर पर आने वाले कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव लड़ेगी। सांसद ने पत्रकारों से कहा, "हम NDA की पार्टी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे और हमने BJP के वरिष्ठ नेताओं से बात कर ली है, जिन्होंने इसकी पुष्टि की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.