नई दिल्ली, मई 20 -- पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्ति का मामला तूल पकड़ रहा है। हाल ही में कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी को इस संबंध में नोटिस भी जारी किए हैं। इस बीच एक ऐसी संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है वो बनर्जी और 'सायानी घोष' के नाम पर है (लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है)। खास बात है कि अब इसके तार टीएमसी सांसद सायोनी घोष से जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इन दावों का खंडन किया है। वहीं, टीएमसी ने भी इस सूची को झूठा बताया है।क्या बोलीं सायोनी घोष जाधवपुर सांसद ने एक्स पर इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अभी-अभी कुछ फॉरवर्ड मैसेज देखे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी और सायानी घोष की कोलकाता के 19 डी सेवन टैंक्स रोड, 700030 पर ...