मेरठ, जुलाई 28 -- विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर सामने आए आंकड़े स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए चिंता और जागरूकता दोनों का संदेश दे रहे हैं। वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में हेपेटाइटिस बी और सी खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है। यूपी में कुल मरीज में से 40 प्रतिशत केस अकेले वेस्ट यूपी में हैं। सबसे ज्यादा चार हजार से ज्यादा केस बिजनौर के हैं। मेरठ में तीन हजार से अधिक केस हैं। गंभीर बात यह है कि अधिकतर जिलों में सरकारी स्तर पर इस जानलेवा बीमारी की जांच की भी सुविधा नहीं है। यह भी पढ़ें- विश्व हेपेटाइटिस दिवस: मुख्य धारा में लौटे 11 हजार से अधिक हेपेटाइटिस सी के मरीज उपचार सेवाएं विश्व हेपेटाइटिस के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर, हेपेटाइटिस के नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर, हेपेटाइटिस वर्ष 2019 से हेपेटाइटिस रोगियों को विशेषज्...