आगरा, जनवरी 29 -- अम्बेडकर विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तित्तल ने महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सायरीन अब्बास को सौंपी है। वह गंगार बिहार कॉलोनी धनौली की निवासी हैं। उनको पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर चंदारानी, शीला, मुन्नी देवी, राहुल कुमार, रामकैलाश वरुण, दिलीप कुमार, नीलम देवी आदि ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...