पटना, अप्रैल 30 -- पटना समेत बिहार के 6 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट होने वाला है। मई महीने के तीसरे सप्ताह में यह ब्लैकआउट कराया जाएगा। इसके तहत निर्धारित तारीख को तय समय पर एक साथ सार्वजनिक स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे। फिर पूरे शहर की बिजली काट दी जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी 6 जिलों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। यह ब्लैकआउट पटना, बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में किया जाएगा।क्यों होगा ब्लैकआउट? दरअसल, यह ब्लैकआउट मॉक ड्रिल के तहत आयोजित किया जाना है। दुश्मनों के हवाई हमले से लोगों को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की यह सुरक्षात्मक मॉक ड्रिल होगी। युद्ध और हमले जैसी आपात स्थिति में इस तरह के ब्लैकआउट किए जाते हैं।साल में दो बार ब्लैकआउट आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सि...