आजमगढ़, जनवरी 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में शुक्रवार को ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्धारित समय पर संपूर्ण परिसर की लाइटें बंदकर आपात स्थिति का वास्तविक माहौल तैयार किया गया। जिससे सुरक्षा व्यवस्था का आकलन किया जा सके। शाम छह बजे चेतावनी सायरन के बाद पूरे शहर की लाइटें बंद हो गईं। पुलिस लाइन में आयोजित ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान आसपास के क्षेत्र सहित पूरे शहर की लाइट बंद हो गई। हवाई हमले के बाद बड़े एवं छोटे मकानों में लगी आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के बड़े वाहनों के साथ ही छोटे-छोटे घरों में आग को अग्निशमन सिलेंडरों के माध्यम से बुझाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस, नागरिक सुरक्षा कोर, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स द्वार...