उरई, जनवरी 23 -- उरई।अचानक से जिला मुख्यालय की पुलिस लाइन में सायरन गूंजता है और एकदम से वहां भागदौड़ शुरू हो जाती है। पूरे इलाके के लोग किसी आपदा की आशंका के चलते दहशत में आ जाते हैं। थोड़ी देर बाद पता चलता है कि शासन के निर्देश पर पुलिस लाइन में हवाई हमले के बाद उससे निपटने व राहत कार्य की मॉकड्रिल की जा रही है। तब आसपास की बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली। मॉकड्रिल के दौरान हवाई हमले की आपात स्थिति का चरणबद्ध और सजीव प्रदर्शन किया गया। सबसे पहले दो मिनट तक तेज ऊँची-नीची आवाज में सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। इसके पश्चात नागरिकों को सुरक्षित स्थानों और शेल्टर तक पहुंचाने की प्रक्रिया अपनाई गई। ब्लैकआउट की स्थिति बनाकर पूरे परिसर में अंधकार किया गया, जिससे वास्तविक आपात हालात जैसा वातावरण तैयार हो सके। इसके बाद स्थिति सामान्य ह...