संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के सैकड़ों लोग रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश रहते हैं ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच अचानक युद्ध छिड़ने से सबकी परेशानी बढ़ गई है। बसियाजोत निवासी सगीर अहमद रोजी रोटी के सिलसिले में कुवैत रहते हैं। उन्होंने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि हमले के दौरान सायरन की आवाज सुनाई देती है तब भय लगता है। पुलिस और मिलिट्री को छोड़कर सभी काम बंद है। स्कूल कालेज भी बंद कर दिए गए हैं। सबको सुरक्षित स्थान पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गौराखुर्द निवासी पंकज ने कहा कुवैत में बहुत बम गिरा रहे हैं। हालात खराब हैं। सगीर अहमद ने बताया कि रमजान महीने की होने वाली विशेष नमाज तरावीह पर रोक दी गई है। दो दिन से तारवीह की नमाज अदा नहीं की गई है। उसने बताया कि वह जहा...