हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। भाकपा माले ने दमुवाढूंगा में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया। माले जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि 23 मार्च से 31 मार्च (शहीद चंदू के शहादत दिवस) तक पूरे देश में 'साम्राज्यवाद व युद्ध विरोधी सप्ताह' मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'इंकलाब जिंदाबाद-साम्राज्यवाद मुर्दाबाद' के नारों के साथ शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ अपने प्राण न्योछावर किए। भगत सिंह का विचार स्पष्ट था, सिर्फ राजनीतिक आजादी काफी नहीं है, असली आजादी तब होगी जब मेहनतकश जनता हर प्रकार के शोषण से मुक्त होगी। उन्होंने लेनिन की ही तरह साम्राज्यवाद को 'मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.