मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की रानीखैरा और शनिचरा स्थान पर साम्यवादी चिंतक और दार्शनिक कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को एसयूसीआई ने श्रद्धांजलि सभा की। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई के उत्तर मुजफ्फरपुर जिला सचिव शिवकुमार यादव ने कहा कि कार्ल मार्क्स ऐसे महान चिंतक थे, जिन्होंने दर्शन को केवल दुनिया की व्याख्या करने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसको समाज के मुक्ति का मार्ग दिखाने वाला औजार बना दिया। डॉ. श्यामचंद्र यादव की अध्यक्षता में सभा को राम प्रसाद राय, राजेश्वर प्रसाद शाही, काशीनाथ साहनी, बैद्यनाथ शाह, राजदेव राय और शिवजी साह ने संबोधित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.