साम्प्रदायिक घृणा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग
देहरादून, जून 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि जिले में करीब 6-7 लोग लगातार सोशल मीडिया और वीडियो फुटेज (कोटद्वार से बैरागीवाला तक) के माध्यम से नफरती बयानबाजी कर रहे हैं। प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया कि नफरत फैलाने वालों के चेहरे साफ होने के बावजूद पुलिस नामजद एफआईआर के बजाय 'अज्ञात' के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है, जो सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान लेने के आदेश का उल्लंघन है। डीएम आशीष चौहान ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिया। वहीं, एसएसपी प्रमेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.