फिरोजाबाद, मार्च 9 -- सिरसागंज के गांव करहरा स्थित सामौर बाबा धाम पर चल रहे सात दिवसीय महोत्सव के तहत देर रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया। देशभक्ति, राष्ट्रवाद, सामाजिक सरोकारों और हास्य-व्यंग्य से सजी रचनाओं ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शुभारंभ करते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि सिरसागंज से निकल रही यह तस्वीर उसी विकसित गांव की झलक दिखा रही है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रही है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि सामौर बाबा धाम की आस्था और क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।पद्मश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.