बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। रविवार को मुख्य पार्षद पिंकी देवी व पूर्व मुख्य पार्षद संजय कुमार ने नगर निगम की टीम के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने अधिकारियों, स्थानीय पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घाटों पर की जा रही सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जायजा लिया। मुख्य पार्षद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों की सुविधाओं व सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने कहा कि यह पर्व स्वच्छता और पवित्रता का प्रतीक है। इसलिए घाटों की सफाई, जल की शुद्धता और समुचित व्यवस्था निगम की प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.