नई दिल्ली, जून 9 -- नितिन नवीन,राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सत्ता में विश्वास, विकास और जन-कल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 'संकल्प से सिद्धि' का यह गौरवशाली कालखंड देश के विकास, आर्थिक सशक्तीकरण, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का साक्षी रहा है। कांग्रेस देश को अनिश्चितता, भ्रष्टाचार व कमजोर नेतृत्व की विरासत देकर गई थी, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आत्मविश्वास, सुशासन और विकास की नई पहचान दी है। आज दुनिया भारत को एक क्षेत्रीय ताकत नहीं, बल्कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री के लिए राजनीति 'परिवार नहीं, राष्ट्र प्रथम' और 'सत्ता नहीं, सेवा प्रथम' का मार्ग रही है। अगर हम दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के इतिहास को देखें, तो उनकी सफलता ...