लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- योग रंजन फाउंडेशन के चल रहे 75 दिवसीय योग जागरूकता अभियान श्रृंखला के तहत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन के अवसर पर रविवासरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं 120 वें रविवार पर 54 सूर्य नमस्कार व विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन योग रंजन योगाभ्यास केंद्र बहादुर नगर में हुआ। मुख्य अतिथि वाईडीसी के पूर्व प्राचार्य डा. डीएन मालपानी व विशिष्ट अतिथि डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी मौजूद रहे। सुबह छह बजे शुरू हुए इस सत्र में बड़ी संख्या में साधकों व बाल साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नियमित योग अभ्यास के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- 70 वीं वाहिनी एसएसबी जवानों को कराया योगाभ्यास सूर्य-योगी साधक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लगातार छह माह से प्रत्येक रविवार सूर्य ...