धनबाद, जनवरी 4 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया लाल बाजार स्थित यशोमति श्री विद्या निकेतन स्कूल में शनिवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रचार समिति का 17 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मौके पर पंडित आचार्य बलदेव पांडेय, रामश्रेष्ठ झा ने गणेश पूजन, पंच देवता पूजन व श्री राम परिवार की पूजा कराई। मुख्य यजमान के रूप में अखिल देव थे। पूजा के बाद सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुआ। महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर डॉ. देवकीनंदन पांडेय, शंभू गुप्ता, महेश प्रसाद गुप्ता, मधुसूदन अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण पांडेय,ओम प्रकाश वर्मा, सत्यदेव सिंह, लल्लू झा, राजेंद्र प्रसाद साहू, डॉ. वीरेंद्र, अनूप लिल्हा, आदर्श लिल्हा, विनोद केसरी, मानिक पांडेय, सत्यदेव पांडेय, डॉ. नीरज पांडेय, रोहित सिन्हा, मनोज पांडेय, दयानंद शर्मा, घनश्याम अग...