सामूहिक समारोह में की शादी, फिर दहेज के लिए निकाला
बांदा, अगस्त 16 -- बांदा। तिंदवारी थाने के वासिलपुर (सैमरी) गांव निवासी भारती पुत्री कुलदीप वर्मा ने दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पहले पति ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी की, फिर दोबारा घर से शादी की। एक लाख अतिरिक्त दहेज न देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग है। 28 नवंबर 2024 को उसके पिता ने गिरवां थाने के बंडे गांव में रामकिशोर के पुत्र जग प्रवेश उर्फ बबलू के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी की। फिर ससुरालीजनों ने जिद की वह घर से दोबारा शादी करेंगे। 18 फरवरी को बारात लेकर आए और दोबारा शादी हुई। खूब दहेज लिया। इसके बाद एक लाख अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। सारे जेवर छीन लिए गए। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.