आदित्यपुर, दिसम्बर 5 -- आदित्यपुर। तेजस्विनी संगठन की अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद नीति शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार प्रातः 09 बजे से आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित शिवकाली मंदिर के प्रांगण में सामूहिक सत्यनारायण स्वामी कथा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुई। पूजा में शामिल हुई वॉर्ड क्षेत्र की महिलाओं को घर से पूजा की एक थाली लेकर मंदिर में बुलाया गया था और तेजस्विनी संगठन की ओर से पूजा की सभी सामग्री मंदिर में उपलब्ध कराई गई। मौके पर पुरोहित पंडित चंद्रभान पांडेय ने कहा जिस माह में पूर्णिमा गुरुवार को पड़ता है, उस दिन सत्यनारायण पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। कथा की आयोजक और मुख्य यजमान नीतू शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से पूर्व में भी सामूहिक कथा का आयोजन किया गया था। उन्होंने भविष्य में भी इस तर...