हल्द्वानी, फरवरी 15 -- हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था एवं अरुणोदय न्यास के की ओर से महाशिवरात्रि पर सामूहिक शिवार्चन पूजन का भव्य आयोजन किया गया। आनंदी देवी रावत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य पंडित रमेश चन्द्र पाण्डे ने संगीतमय पद्धति से शिव पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान लतेश मोहन व वंदना सहित राजकुमार केसरवानी, कैलाश तिवारी और मनोज पाण्डे सपरिवार पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष जीवन चन्द्र जोशी, महामंत्री बिपिन चन्द्र पाण्डे, संस्थापक सदस्य जीडी सती और सचिव नीलम काण्डपाल सहित अनेक सदस्यों व स्थानीय भक्तों ने भगवान शिव की आराधना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...