पीलीभीत, मई 12 -- ​बरखेड़ा। सिद्ध बाबा मढ़ी परिसर में सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन और शन्तिकुंज हरिद्वार की ओर से आठवे सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल और शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

विवाह रस्में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक लाला राम मौर्य और आचार्य टोलीनायक श्रीराम विवाह की सारी रस्में विधि-विधान से से संपन्न कराई। इस समारोह में समारोह प्रीति और राहुल, ओमवती और महेश कुमार, कीर्ति और राजपाल, नीतू और प्रेमपाल, निम्मी और दीपक, नेहा और शिवम, अनामिका और आकाश, आरती और दाताराम, मुस्कान और मुकेश कुमार, कीर्ति और रामू, पूजा और अवनीश कुमार ने परिणय सूत्र में बंधकर एक दूसर...