उरई, मार्च 14 -- कोंच। संवाददाता श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में विजय श्री लंकेश्वर महाराज के परिसर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आठ जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरेलेकर वैवाहिक जीवन में कदम रखा। समारोह में आए हुए अतिथिगणों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहींआयोजन कमेटी ने जोड़ों को उपहार स्वरुप सामान देते हुए शुभकामनाएं दी।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ संजीव निरंजन, विशिष्ठ अतिथि गोलू शुक्ला खुर्द, डॉ मृदुल दांतरे, महेंद्र कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, उज्ज्वल तिवारी, गोलू पांडेय और इंद्रजीत सिंह राठौर ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में वैदिक रीति रिवाज के अनुसार 8 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में कदम रखा। जिनमें प्रतीक्षा संग अनुज, वर्षा संग छोटू, प्रतीक्षा संग राहुल, शिल्पा संग विनोद, करीना संग विजय कुमार, सोनम...