बुलंदशहर, मार्च 31 -- क्षेत्र के जेवर मार्ग स्थित एक मंडप में सोमवार देर शाम चौधरी शीशराम सिंह एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ। जिसमें 39 निर्धन जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। युवक-युवतियां पूरे रीति-रिवाज और रस्मों को निभाकर एक-दूजे के जीवन साथी बन गए। बैंडबाजों की धुन पर बरातियों ने डांस भी किया। जैसे ही बारात चढ़त के बाद मंडप पर पहुंची, तो महिलाओं ने तिलक लगाकर दूल्हों का स्वागत किया। समारोह में जरूरत के अनुसार दहेज का सामान भी दूल्हा पक्ष को दिया गया। इस दौरान चौधरी कल्याण सिंह ने बताया कि वह परमार्थ कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है। पिछले काफी वर्षों से वह विवाह समारोह आयोजित करवाते आ रहे हैं और आगे भी वह इसी तरह से समारोह का आयोजन करते रहेंगे। इसमें खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, भ...