फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह योजना के तहत मंगलवार को लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल चौकी चुल्हावली रोड टूंडला में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें शहनाइयों की गूंज और कुरान की आयतों के साथ 122 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अतिथियों ने नव वर वधु पर पुष्पवर्षा करते हुए आशीर्वाद दिया। अधिकारियों ने सभी को उपहार में घरेलू सामान देकर विदा किया। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में कल्याणकारी कार्य कर रही है। सभी धर्म और जातियों के जोड़ों का एक साथ विवाह कराकर सरकार सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही है। इसके बाद शहनाइयों की गूंज के साथ 110 हिंदू जोड़े और 12 मुस्लिम परिवारों के जोड़े कुरान की आयतों के साथ एक दूजे के हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...