इटावा औरैया, मार्च 15 -- भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा रविवार को सरल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छह जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक कुलश्रेष्ठ ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्य अतिथि ने परिषद की समर्पण शाखा की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न कराने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम होते रहेंगे, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। सामूहिक विवाह की बारात राम-सीता मंदिर, रेल मंडी ...