लखनऊ, दिसम्बर 14 -- जय प्रकाश नारायण विद्यालय, मोहन रोड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 15 दिसंबर को होगा। समारोह की शुरुआत सुबह 11:30 बजे से होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वर-वधु विवाह सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि समारोह सुचारु और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...