सामूहिक विवाह योजना में 1433 शादी कराने का लक्ष्य
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1433 गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य शासन ने दिया है। लक्ष्य मिलने के बाद ब्लाक व नगर निकायों को लक्ष्य बांट दिया गया है। इसके साथ ही आयोजन कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कराई जा रही है। जिला समाजकल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि बांकेगंज व बिजुआ को 78-78, बेहजम को 72, धौरहरा को 58, ईसानगर और पलिया को 81-81, कुम्भी गोला में 87, लखीमपुर 113, मितौली 89, मोहम्मदी में 82, नकहा में 71, निघासन को 105, पसगवां को 98, फूलबेहड़ को 85 और रमियाबेहड़ को 88 जोड़ों की शादी का लक्ष्य दिया गया है। यह भी पढ़ें- सात विधानसभा क्षेत्र मे बनेंगे उत्सव भवन, तलाशी जा रही जमीन इसके अलावा नगर पालिका लखीमपुर को 54, गोला को 21, मोहम्मदी को 17, पलिया को 15 का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.