संभल, जुलाई 2 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस वित्तीय वर्ष से बड़ा बदलाव किया गया है। अब योजना के तहत विवाह करने वाली दुल्हनों को उपहार स्वरूप चांदी की पायल और बिछिया नहीं दी जाएगी। चांदी के लगातार बढ़ते दामों को देखते हुए शासन ने इन आभूषणों को उपहार सामग्री की सूची से हटा दिया है। इसके स्थान पर अब दुल्हन के बैंक खाते में अतिरिक्त चार हजार रुपये सीधे हस्तांतरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 60 हजार रुपये पहले दुल्हन के बैंक खाते में भेजे जाते थे, जबकि 25 हजार रुपये की धनराशि वैवाहिक सामग्री पर खर्च की जाती थी। शेष 15 हजार रुपये सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद दुल्हन के खाते में अब 64 हज...