सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी में रविवार को आयोजित समारोह में 384 पंजीकृत जोड़ों में से 321 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 229 हिंदू, 65 बौद्ध और 27 मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का विवाह उनके अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और 321 नवदम्पतियों ने एक साथ नई जीवन यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, डीएम शिवशरणप्पा जीएन एवं एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने दीप प्रज्ज्वलन व गणेश पूजन के साथ किया। सामूहिक विवाह में बांसी, मिठवल, खेसरहा एवं नगरीय क्षेत्र बांसी के जोड़े शामिल हुए। हिंदू जोड़ों का विवाह पंडितों द्वारा वैदिक मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.