गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड स्थित राजपूत वाटिका में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 16 बेटियां स्वास्तिक परिवार से भावुक माहौल में विदा हुईं। समारोह का आयोजन भव्य और पारंपरिक तरीके से किया गया, जिसमें समाज के अनेक लोगों ने शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। करीब तीन महीने की तैयारियों के बाद आयोजित इस समारोह में 16 दूल्हों की बारात ओल्ड दिल्ली रोड से निकाली गई, जिसने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया। सजाए गए रथ, डीजे और ढोल की धुनों पर बाराती नाचते-गाते हुए विवाह स्थल तक पहुंचे। बारात में विंटेज कारों को भी शामिल किया गया ताकि गरीब परिवारों के वर-वधू को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो। स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में साध्वी आत्मा चेतना गिरी और कथा वाचक मोहित व्यास ने पहुंचकर...