हाजीपुर, अप्रैल 14 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय भटौलिया के परिसर में साथियां सेवा संस्थान के द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैशाली जिला के अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के 16 लड़का-लड़कियों का विवाह कराई गई। संस्था के सचिव ठाकुर वीरभद्र, बालमुकुंद, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ चतुर्वेदी और मुकेश अजनवी के देखरेख में संपन्न हुआ। बताया गया कि साथिया सेवा संस्थान के द्वारा प्रत्येक वर्ष 20-25 युवा और युवतियों की शादी कराई जा रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पिछले 17 वर्षों से होते आ रहा है। संस्था के सचिव ने कहा कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा जैसे फैले कुरितियां को दूर करना है। अब तक 200 से ज्यादा बेटियों का विवाह संस्था के द्वारा करा दी...