मऊ, मार्च 15 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र स्थित देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर स्थापित संत सुघर दास महराज मंदिर प्रांगण में शनिवार को स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान देवलास की तरफ से सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वान ब्राह्मण श्यामसुंदर पाण्डेय ने विधि विधान से 11 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया। इस बीच महिलाओं के मंगलगान से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था। संत सुघर दास महराज मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ आदि जनपद के ग्यारह जोड़ों एक दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लिए। मंदिर में स्थापित शिव पार्वती मूर्ति को साक्षी मानकर जीवन भर साथ रहने की कसम खाई। विवाह उत्सव के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता व कलाकार अंकुश राजा और विशिष्ट अतिथि डायरेक्ट...