लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कार्यक्रम आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए टेंडर डालने वाली आजमगढ़ की फर्म के अभिलेखों के सत्यापन में अनुभव प्रमाणपत्र कूट रचित मिला। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने फर्म की सिक्योरिटी राशि जब्त करते हुए फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में आयोजन में भाग लेने के लिए मे. मां विंध्यवासिनी ट्रेडर्स जलाल पुर आजमगढ़ ने जेम पोर्टल पर टेंडर डाला था। फर्म ने कानपुर नगर के खंड विकास अधिकारी घाटमपुर द्वारा वित्तय वर्ष 2022-23 का अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड किया गया। अनुभव प्रमाणपत्र का सत्यापन जिला समाजकल्याण अधिकारी कानपुर नगर को भेजकर कराया गया। जिला समाजकल्याण अधिकारी कानपुर नगर ने भेजी रिपोर्ट में बताया कि मेस...