फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- जसराना, मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन धूमधाम से किया। समारोह में 97 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी निभाने का प्रण लिया। समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों का एक साथ विवाह सामाजिक समरसता की मिशाल पेश करता दिखाई दिया। शारदा रिसोर्ट में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं, सामूहिक विवाह योजना से समाज में एकजुटता का संदेश मिलता है। आज इन 97 जोड़ों को नई शुरूआत करते देख अत्यंत प्रशंसा हो रही है। जसराना ब्लॉक प्रमुख संध्या राजपूत ने भी लोगों से आह्वान किया कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। बीडीओ जितेंद्र सिंह एवं सम...