सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- गोसाईगंज,सुलतानपुर, संवाददाता। लखनऊ बलिया मार्ग पर जयसिंहपुर के सरैया केल्हनपुर डड़वा चौराहे के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से बोलेरो टकराकर पलट गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर किया गया है। जौनपुर जिले के सरपतहा राम नगर निवासी अतिबल सोमवार सुबह परिवारजन के साथ गोसाईगंज के फरीदीपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित बेटे गया प्रसाद की शादी में शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ बलिया राजकीय राजमार्ग पर बोलेरो वाहन नीलगाय से टकरा का सड़क किनारे पलट गई। तेज आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में अतिबल, प्रेमा, लीलावती और इंद्रावती घायल हो गए। सूचना पर पहुँचे हे...