हमीरपुर, मई 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। चंडौत गांव के मेला परिसर में विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुक्रवार को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ समापन हो गया। इस दौरान चार जोड़ों का भी सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़ों की शादियां भी संपन्न हुईं। सम्मेलन में योगेश सुनेहटा व प्रवेश गोहाण्ड, दर्शन इंदरपुरा व सर्वेश चंडौत, राममिलन इछौरा व वर्षा चंडौत एवं खुशहाल सरसई व निधि चंडौत ने विवाह सूत्रबंधन में बंध जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। सभी जोड़ों को समिति की ओर से उपहार भी भेंट किये गए। देवेंद्र राजपूत,रामसहोदर, नारायण सिंह, अश्वनी कुमार ने वर वधु का टीका कर उन्हें सुखद जीवन का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह, सत्या राजपूत, ज्ञानसिंह, पुष्पेंद्र राजपूत, नरेंद्र राजपूत, धर्मेश राजपूत...